Breaking News

द्रंग से डेढ़ हजार कार्यकर्ता जाएंगे बिलासपुर

लुहणू मैदान में 11 दिसंबर को होगा कार्यक्रम

मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकार के दो साल पूरा होने का जश्न 11 दिसंबर को बिलासपुर में मनाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार के दो साल पूरा होने वाले जश्न को लेकर जहां प्रदेश की कांग्रेस पार्टी जोर शोर से तैयारियां कर रही है, वहीं भाजपा के लोग जिला बार विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। जिला मंडी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 11 दिसंबर को बिलासुपर के लुहणू मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिला मंडी से हजारों कार्यकर्ताओं के बिलासपुर जाने की संभावना है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र से ही करीब डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर होने वाले जश्न को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और हजारों लोग बिलासपुर जाएंगे। स्नोर कांग्रेस के अध्यक्ष दामोदर नेगी ने बताया कि स्नोर घाटी से ही बिलासपुर करीब 300 कार्यकर्ता जाएंगे।

By Arun
705 0
Published On : 09 December 2024

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs