Breaking News

मंडी जिला में 15 लाख सेब पेटी पर सिमटा इस बार सेब सीजन

एपीएमसी के आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष की अपेक्षा इस बार 57 फीसदी तक लुढ़का सेब उत्पादन


सतीश ठाकुर

मंडी। मंडी जिला में इस बार सेब सीजन 15 लाख पेटी पर ही सिमट गया है। हालांकि एचपीएमसी के खरीद केंद्रों में सेब की खरीद जारी है। मगर मंडी जिला के सेब उत्पादित क्षेत्रों में सेब सीजन लगभग समाप्त हो गया है। एपीएमसी मंडी के आंकड़ों के अनुसार इस बार 57  फीसदी सेब उत्पादन लुढ़का है। इस बार 20 किलो की पेटी 35 सौ रुपये तक बिकी है जबकि 10 किलो सेब की पेटी 2000 तक बिकी है। क्षेत्र में खराब सड़कों की हालत को लेकर बागवानों को किसी खास समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। सराज सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार मौसम की मार के चलते बागवानों को आर्थिक लाभ कम उत्पादन के चलते नहीं मिल पाया है। नाचन फ्रूट एन्ड वेजिटेबल संघ के अध्यक्ष बीके ठाकुर ने कहा है कि सरकार ने सेब का समर्थन मूल्य कम बढ़ाया है जो अधिक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सरकार जल्द कोल्ड स्टोर की व्यवस्था करें। बागवानों रमेश ठाकुर, राम लाल, चन्द्र मणि, दिवान चंद, हेम राज, पवन कुमार, लाभ सिंह, मोहर सिंह, राम सिंह और सेवकु राम ने बताया कि इस बार उत्पादन कम होने से उन्हें निराशा हाथ लगी है।

जोगिन्दरनगर  1923
चुराग, 10541
 निहरी 0
बगस्याड 0
 बालीचौकी 0
 टकोली 134355
बालीचौकी 995
 धनोटु 0
कांगनी 3125
लम्बाथाच 0
 पूंघ हराबाग सुन्दरनगर 1387640
                 कुल : 1543202 पेटी

421 0
Published On : 21 October 2024

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs