Breaking News

कलंगार में देव श्री जरासंध का बिरशु मेला धूमधाम से संपन्न

कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र, पंजाब के पहलवान काला ने जीता खिताब

मिलन राजपूत।

नगवाईं। घाटी के नगवाईं क्षेत्र के कलंगार गांव में देव श्री जरासंध जी का प्रसिद्ध बिरशु मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेले का शुभारंभ देव श्री जरासंध जी के आगमन के साथ हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नगवाईं के पूर्व प्रधान श्याम लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में मेले की प्राचीन परंपरा और सामाजिक एकता के महत्व को रेखांकित करते हुए क्षेत्रवासियों से इस विरासत को सहेजने का आह्वान किया।

मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता रही, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने मुकाबलों का जमकर लुत्फ उठाया। फाइनल मुकाबला काला (पंजाब) और अजय (कंसा चौक, मंडी) के बीच खेला गया, जिसमें काला (पंजाब) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

144 0
Published On : 14 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs