Breaking News

मनाली-लाहुल की वादियों में दिखेगा नागार्जुन का जलवा, 100वीं फिल्म की शूटिंग शुरू

बारागढ़ रिजॉर्ट पहुंची फिल्म यूनिट, कुल्लू में सितारों का जोरदार स्वागत

कुल्लू। साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन अक्किनेनी की अगली फिल्म में हिमाचल के मनाली और लाहुल की खूबसूरत वादियां बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए नागार्जुन और अभिनेत्री ऐश्वर्या रमेश कुल्लू पहुंच चुके हैं।

फिल्म यूनिट ने मनाली के पास स्थित बारागढ़ रिजॉर्ट में डेरा डाला है, जहां रिजॉर्ट प्रबंधन की ओर से कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रिजॉर्ट के महाप्रबंधक रणजीत सिंह ने कलाकारों का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया।

इस दौरान नागार्जुन ने अपने मित्र व क्षेत्र के समाजसेवी और रिजॉर्ट निदेशक नकुल खुल्लर से भी मुलाकात की। स्थानीय समन्वयक अनिल काइस्ता और रॉनी काइस्ता ने बताया कि यह फिल्म नागार्जुन के करियर की 100वीं फिल्म है, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है।

फिल्म का निर्माण Annapurna Studios के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि निर्देशन कार्तिक आर कर रहे हैं। फिल्म के कैमरामैन राजा महादेवन हैं।

जानकारी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक फिल्म की शूटिंग मनाली, कोकसर और नग्गर के खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी, जहां की प्राकृतिक सुंदरता फिल्म में खास आकर्षण बनेगी।

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs