Breaking News

गौशाला पर गिरी आसमानी बिजली, बड़ा हादसा टला

मंडी के कोटली की घटना


सतीश ठाकुर

मंडी। जिला के कोटली तुंगल क्षेत्र के कुशमल गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक आसमानी बिजली एक गौशाला पर आ गिरी। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गौशाला में बंधे सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से गौशाला को आंशिक नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए भय का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

212 0
Published On : 05 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs