Breaking News

सराज की डॉ. साधना ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राष्ट्रीय प्रबंधन समिति की सदस्य के रूप में जीता चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी है डॉ साधना ठाकुर

सतीश ठाकुर

मंडी। हिमाचल प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर ने इतिहास रचते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राष्ट्रीय प्रबंधन समिति की सदस्य के रूप में चुनाव जीत लिया है। यह उपलब्धि केवल हिमाचल प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है क्योंकि डॉ. साधना ठाकुर इस बार देश भर से चुनी गईं एकमात्र महिला सदस्य हैं। इस चुनाव में देश के 28 राज्यों ने भाग लिया जिसमें डॉ. ठाकुर को सर्वाधिक 21 मत प्राप्त हुए यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह न केवल उनके सामाजिक योगदान और कार्यक्षमता का सम्मान है, बल्कि यह महिला नेतृत्व की ताकत और समाज सेवा में समर्पण की गवाही भी देता है। डॉ. साधना ठाकुर का जीवन हमेशा से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए समर्पित रहा है। स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। रेड क्रॉस की गतिविधियों में वर्षों से सक्रिय रहते हुए उन्होंने न केवल राहत कार्यों में भागीदारी निभाई, बल्कि मानवता की सेवा को ही अपने जीवन का ध्येय बना लिया। डॉ. ठाकुर की यह जीत भारत में महिलाओं के बढ़ते नेतृत्व की मिसाल है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि प्रतिबद्धता, मेहनत और सेवा-भावना के बल पर महिलाएं किसी भी मंच पर पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि कई बार आगे खड़ी हो सकती हैं। उनकी यह जीत आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देती है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती  अगर जज्बा और मेहनत साथ हो। डॉ. ठाकुर की इस ऐतिहासिक जीत से हिमाचल प्रदेश के नागरिकों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। यह उस प्रदेश की पहचान को और भी मजबूत करता है जो पहले ही शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण में कई मिसालें पेश कर चुका है। अब जब डॉ. साधना ठाकुर ने रेड क्रॉस की राष्ट्रीय समिति में स्थान प्राप्त किया है, यह उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों और अधिक प्रभावशाली, संवेदनशील और परिणाममूलक होंगी। डॉ. साधना ठाकुर को हमारी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!

उनकी यह ऐतिहासिक सफलता भारत में समाज सेवा और महिला नेतृत्व के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगी।

1103 0
Published On : 13 October 2025

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs