दीवान चंद ठाकुर व प्रकाश वर्मा बने बजौरा मंडल के महामंत्री
मंडल अध्यक्ष परमानंद ठाकुर ने की नईं कार्यकारिणी की घोषणा।
कुल्लू। भाजपा बजौरा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मंडल अध्यक्ष परमानंद ठाकुर ने की नईं कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर दिनेश शर्मा, फूला देवी, देवेंद्र भंडारी, व रमेश चंद को चुना गया है। वहीं महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दीवान चंद व प्रकाश वर्मा को दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर चित्रलेखा को बनाया गया है जबकि सचिव पद के लिए राकेश डोलिया, विपिन गौतम, सेसी देवी, सेस राम और सीता महंत के नाम तय किए गए हैं। मीडिया प्रभारी राकेश गौतम को बनाया गया है। प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी कुबेर शर्मा को मिली है। कार्यालय सचिव अनु बौद्ध, आईटी संयोजक योगराज, आईटी सह संयोजक रुचि शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक तेजेंद्र शर्मा व सोशल मीडिया सह संयोजक खेमचंद को बनाया गया है।
इसके अलावा केशव ठाकुर, सोभे राम, मणि राम, रुकिमणी देवी, लीलामणि, मनोरमा ठाकुर, निमत राम, प्रेम धामी, मोहन लाल, खोया सिंह, अमर सिंह, मनोरमा देवी, पार्वती देवी, नेत्र ठाकुर, फुला देवी, भोपाल वजीर, राजकुमारी, अमरदीप, स्वर्ण सिंह, प्रीतम पुजारी, प्रेमलता, चेतन राम, चौबे राम, वेद प्रकाश, राज मल्होत्रा, महेंद्र सिंह, सांगे डोलमा, कर्ण ठाकुर, रूप सिंह, बुद्धि सिंह, दमयंती देवी व पार्वती देवी को सदस्य चुना गया है। वहीं सुभाष शर्मा, कुबेर ठाकुर, युधिष्ठिर, खेमचंद, जोगिंदर सिंह, उत्तम सिंह, राजकुमार, लालचंद, सालगी राम, भोले राम नेगी को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है तथा मस्त राम, पृथ्वी सिंह पाल, देवराज त्यागी, दयानंद, सेस राम, नारायण शर्मा, गंभीर चंद, युसूफ अली, मोहन सिंह और चमन लाल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।