Breaking News

मणिकर्ण–बरशैणी मार्ग पर फिर बरपा भूस्खलन का कहर

मणिकर्ण–बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास हुए भूस्खलन में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सवार लोग समय रहते सुरक्षित निकल गए। हादसे के बाद मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और क्षेत्र में खतरा बरकरार है।

कुल्लू। जिला के मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास शनिवार सुबह एक बार फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है। सुबह करीब 8ः30 बजे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने लगीं, जिसकी चपेट में एक ऑल्टो कार आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत यह रही कि वाहन में सवार चालक और अन्य यात्री समय रहते खतरे को भांपकर तुरंत कार से बाहर निकल गए। उनकी सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मलबा जमा हो गया है, जिससे मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटीगढ़ क्षेत्र में बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते यह मार्ग लगातार जोखिम भरा बना हुआ है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थायी समाधान या वैकल्पिक सड़क मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Published On : 18 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs