Breaking News

सुकेत वन मंडल की टीम ने जीप से लकड़ी पकड़ी, तस्कर फरार

देवदार की अवैध तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 9 अवैध ठेले बरामद


सतीश ठाकुर

मंडी।  जयदेवी वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने देवदार की अवैध तस्करी का बड़ा मामला उजागर किया है। पुलिस चौकी निहरी में दर्ज एफआईआर के अनुसार वन विभाग की दो टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से देवदार के 9 ठेले बरामद किए हैं। जिनकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक 2 अप्रैल की रात वन विभाग की टीमें जदेवी और रोहांडा वन क्षेत्रों में गश्त पर थीं। इसी दौरान देर रात करीब 2:40 बजे लटोगली के पास एक पिकअप एचपी 32 बी 3597 संदिग्ध हालत में दिखाई दी। टीम ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगा ले गया।

कुछ दूरी पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा पाया गया लेकिन चालक मौके से फरार हो चुका था। तलाशी लेने पर वाहन में देवदार प्रजाति के 9 ठेले  बरामद किए गए। जांच में पाया गया कि इन स्लीपरों पर कोई वैध मार्किंग नहीं थी।

वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय पंचायत प्रधान को मौके पर बुलाकर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। बरामद लकड़ी का कुल घनत्व 1.332 घन मीटर पाया गया, जिसकी बाजार कीमत 1,50,042 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने वाहन मालिक  तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं वन विभाग भी क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर अवैध कटान पर नजर बनाए हुए है।  जयदेवी वन परिक्षेत्र की टीम में विजय कुमार उप वन राजिक प्रभारी कुटाहची व नन्दगढ़ बीट, उप वन राजिक जयदेवी राम लाल

उप वन राजिक मनीष कुमार, वन रक्षक कुसुम कुमार, वन रक्षक राहुल वर्मा, नवीन कुमार, अवनीश सैनी व वन मित्र उपेंद्र शर्मा शामिल रहे। डीसीएफ़ राकेश कटोच ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फरार तस्कर जल्द सलाखों के पीछे होंगे। डीएफओ ने कहा कि कहा हरा पेड़ काटा गया इसकी छानबीन की जा रही है।

103 0
Published On : 04 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs