Breaking News

SVM नगवाईं के विद्यार्थी आर्यन ठाकुर व कृतिका विष्ट राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे भाग।

31अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक बैंगलौर में आयोजित होगी प्रतियोगिता।

भोले राम ठाकुर की रिपोर्ट।

नगवाईं। सरस्वती विद्या मंदिर नगवाईं के  छात्र आर्यन ठाकुर और कृतिका विष्ट का चयन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की राष्ट्रीय स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु हुआ है, जो विद्या भारती के उतर क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करेंगे। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक भाग सिंह  इनके साथ हासन बैंगलोर के लिए जायेंगे। यह प्रतियोगिता 31अक्टूबर 2025 से 4 नवंबर 2025 तक आयोजित होगी। विद्यालय के संरक्षक कृष्ण चंद कपूर व संजय ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष हमारे विद्यालय से खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों तक अच्छा प्रदर्शन करते है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय  के लिए यह बड़े गौरव की बात है। सोमवार शाम प्रतिभागियों को नगवाईं से शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया गया है। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या  गीता ठाकुर ने खिलाड़ी आर्यन व कृतिका को शुभकामनाएं दी। 

Published On : 27 October 2025

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2025 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs