Breaking News

कमरुनाग से लौट रही टेम्पो ट्रेवलर हादसे का शिकार, 9 घायल

ब्रेक फेल होने से चालक ने खोया नियंत्रण, पहाड़ी से टकराया वाहन

सतीश ठाकुर।

मंडी। बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर लौट रही एक टेम्पो ट्रेवलर शाला-कमरुनाग सड़क मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वाहन में सवार नौ लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रेवलर के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय गोहर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सभी घायल दाड़लाघाट (जिला सोलन) के निवासी बताए जा रहे हैं, जो कमरुनाग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

526 0
Published On : 14 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs